तेज रफ्तार डंपर ने 16 भेड़ों को कुचला, चालक गिरफ्तार

तेज रफ्तार डंपर ने 16 भेड़ों को कुचला, चालक गिरफ्तार

चौबेपुर (जनवार्ता): शनिवार शाम चौबेपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने भेड़ों के झुंड को रौंद दिया, जिससे 16 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गईं। घायलों में तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौवापुर निवासी कैलाश पाल अपनी भेड़ों को चराकर लौट रहे थे। हाईवे पार करते समय वाराणसी से गाजीपुर की ओर जा रहे एक डंपर ने उनके झुंड को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया था।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा और उप निरीक्षक कमल सिंह यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सा अधिकारी ओ.पी. वर्मा ने तुरंत घायल भेड़ों का इलाज शुरू किया। थाना प्रभारी ने बताया कि डंपर और चालक को पकड़ लिया गया है। मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम कराने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र: दलित छात्रा की अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *