मार्कण्डेय महादेव मंदिर में सुनीता आहूजा ने किया दर्शन-पूजन

मार्कण्डेय महादेव मंदिर में सुनीता आहूजा ने किया दर्शन-पूजन

वाराणसी (जनवार्ता)। फिल्म अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने रविवार को कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।

rajeshswari

मंदिर के मुख्य प्रशासनिक पुजारी मुन्ना गुरु ने उनसे बाबा मार्कण्डेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं पूजन कराया। इस दौरान सुनीता आहूजा ने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा देशवासियों के कल्याण की कामना की। पूजन के उपरांत उन्हें प्रसाद एवं स्मृति चिह्न भेंट किया गया।

मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें मंदिर के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व की जानकारी भी दी गई। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही। सुनीता आहूजा ने मंदिर की व्यवस्था एवं आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की।

बताया गया कि काशी प्रवास के दौरान वह विभिन्न प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के साथ धार्मिक स्थलों का भ्रमण भी कर रही हैं। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं।

इसे भी पढ़े   बनारस में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन,
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *