लोहता पुलिस की तत्परता से एक घंटे में परीक्षार्थी का मोबाइल बरामद

लोहता पुलिस की तत्परता से एक घंटे में परीक्षार्थी का मोबाइल बरामद

वाराणसी  (जनवार्ता)। लोहता पुलिस की सक्रियता और तत्परता से एक परीक्षार्थी का खोया हुआ मोबाइल महज एक घंटे के भीतर बरामद कर उसे वापस सौंप दिया गया। मोबाइल मिलने पर परीक्षार्थी ने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, गाजीपुर निवासी कृष्णा यादव परीक्षा देने के लिए लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर आए थे। इस दौरान उनका मोबाइल फोन किसी ऑटो में छूट गया। मोबाइल खोने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस टीम गठित कर खोजबीन शुरू कराई।

थाना प्रभारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक दर्पण तिवारी, मोहम्मद आरिफ खान, राजेंद्र प्रताप सहित पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज एक घंटे के भीतर मोबाइल बरामद कर लिया। इसके बाद मोबाइल उसके स्वामी कृष्णा यादव को सौंप दिया गया।

अपना मोबाइल वापस मिलने पर कृष्णा यादव ने लोहता पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता के कारण उन्हें बड़ी राहत मिली है। क्षेत्रीय लोगों ने भी लोहता पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा की है।

इसे भी पढ़े   Maha Navami 2023 : नवरात्रि महानवमी आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *