ग्वालियर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, चार साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, चार साइबर ठग गिरफ्तार

ग्वालियर (जनवार्ता)। मोहना थाना पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को ऑनलाइन लोन दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले एक फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना अहमदाबाद निवासी प्रबल प्रताप परिहार फरार है।
पुलिस ने गुप्त सूचना पर एनएच-46 स्थित जैनपथ होटल के कमरा नंबर-6 में छापेमारी की। जांच में पता चला कि आरोपी अमेरिका की एक लोन कंपनी के फर्जी एजेंट बनकर लोगों से सोशल सिक्योरिटी नंबर (SSN) और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल करते थे। इसके बाद प्रोसेसिंग फीस के नाम पर एप्पल, नाइकी समेत अन्य कंपनियों के गिफ्ट कार्ड और वाउचर के जरिए ठगी की जाती थी।

rajeshswari


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजपूत अभिषेक राजकुमार, शुभोम विश्वनाथ घोष, आर्यन राजपूत उर्फ लाला और शिवेंद्र नरेंद्र सिंह परिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से चार लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, हेडफोन और ठगी में इस्तेमाल की जाने वाली स्क्रिप्ट बरामद की है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   इंडेन गैस एजेंसी के गॉर्ड रूम में फंदे पर लटकता मिला कर्मचारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *