हरिश्चन्द्र पार्क में जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार

हरिश्चन्द्र पार्क में जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार

1350 रुपये और ताश बरामद

rajeshswari

वाराणसी  (जनवार्ता) । पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के अपराध रोकथाम अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने हरिश्चन्द्र पार्क के गेट के पास छापेमारी कर तीन जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के पास से 1350 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह की टीम ने शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे यह कार्रवाई की। पूछताछ में तीनों आरोपियों ने कबूल किया कि वे ताश से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में अन्नू उर्फ सूरज पटेल उम्र 28 वर्ष पुत्र अशोक पटेल निवासी काशी राम आवास शिवपुर, धीरज कुमार केशरी उम्र 39 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल केशरी निवासी मिंट हाउस वरुणा पुल कैंट तथा सतोष शाह उम्र 41 वर्ष पुत्र अवधेश शाह निवासी महनार इस्हाकपुर थाना महनार जनपद वैशाली बिहार शामिल हैं।

थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 226/2025 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।

बरामदगी में 1350 रुपये नकद और एक गड्डी ताश जिसमें 52 पत्ते शामिल हैं।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह, उप निरीक्षक प्रिंस तिवारी चौकी प्रभारी अमियामंडी, उप निरीक्षक विजय यादव, हेड कांस्टेबल जितेंद्र यादव तथा कांस्टेबल विकेश कुमार शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *