शिवाला घाट :  गंगा स्नान के दौरान  आंध्र प्रदेश की तीन महिलाएं डूबने से बचीं

शिवाला घाट :  गंगा स्नान के दौरान  आंध्र प्रदेश की तीन महिलाएं डूबने से बचीं

नाविकों की तत्परता ने बचाई जान

वाराणसी (जनवार्ता): भेलुपुर थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवाला घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान करते समय एक बड़ा हादसा टल गया। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले से काशी दर्शन के लिए आए 15 श्रद्धालुओं के दल में शामिल तीन महिलाएं अचानक गहरे पानी में चली गईं और डूबने लगीं। इससे घाट पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

rajeshswari

मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों (मल्लाहों) और अन्य लोगों ने तुरंत पानी में छलांग लगाई और तीनों महिलाओं को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाई गई महिलाओं की पहचान 50 वर्षीय एसवी पांडा, 22 वर्षीय अनुषा प्रिया और 20 वर्षीय चिन्नी पेरो के रूप में हुई है। तीनों की स्थिति अब स्थिर और सामान्य बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, आंध्र प्रदेश के तीर्थयात्री गंगा स्नान के लिए शिवाला घाट पहुंचे थे। नाविकों ने उन्हें गहरे पानी और तेज धारा से सावधान रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन कुछ श्रद्धालु आगे बढ़ गए। गहराई का अंदाजा न होने के कारण तीन महिलाएं फंस गईं। उनकी चीख सुनकर नाविक सुरेश मांझी, दिलीप साहनी, भुवल साहनी, पंकज साहनी और अन्य लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

भेलुपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि पूरे दल को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई थी, लेकिन अनजान धारा के कारण यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने नाविकों की बहादुरी की सराहना की और कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा अनहोनी टल गई।

इसे भी पढ़े   चूड़ी के टुकड़े से खुला कारोबारी की पत्नी की हत्या का राज, नौकरानी और बेटे ने की थी वारदात

गंगा घाटों पर स्नान के दौरान ऐसे हादसे अक्सर होते रहते हैं, खासकर बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ। प्रशासन और नाविकों की ओर से बार-बार सतर्कता बरतने की अपील की जाती है। इस घटना में किसी की जान नहीं गई, जिससे स्थानीय स्तर पर राहत की सांस ली जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *