कोटवां होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कोटवां होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

वाराणसी (जनवार्ता) । कोटवां स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय परिसर में सोमवार दोपहर पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नीम, आम समेत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोटवां चौकी प्रभारी गौरव कुमार सिंह, चिकित्सा अधिकारी रुद्रेश्वर मणि त्रिपाठी, चिकित्सालय के कर्मचारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। चिकित्सा अधिकारी रुद्रेश्वर मणि त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में पेड़ों को सुरक्षित रखने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इससे वातावरण स्वच्छ और संतुलित बना रहेगा।

चौकी प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने कहा कि जिस तरह लोग हर वर्ष अपना जन्मदिन मनाते हैं, उसी तरह प्रत्येक व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों का संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक है।

इसे भी पढ़े   हाथी घोड़ा के साथ निकाला श्रावणी पूजा का जुलूस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *