सार्वजनिक स्थल पर राहगीरों को परेशान करने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

सार्वजनिक स्थल पर राहगीरों को परेशान करने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा थाना पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने सार्वजनिक स्थल पर राहगीरों को अश्लील इशारे कर परेशान करने के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, एंटी रोमियो टीम को सूचना मिली थी कि कैन्ट स्टेशन के सामने पिलर संख्या 57 से 60 के बीच कुछ महिलाएं राहगीरों एवं आम लोगों को अश्लील इशारे कर परेशान कर रही हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सिगरा के निर्देशन में टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां स्थानीय लोगों से सूचना की पुष्टि होने के बाद दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

इसे भी पढ़े   बड़ागांव : मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *