सड़क दुर्घटना में घायल एबीवीपी के पूर्व प्रांत प्रमुख विनय पाण्डेय से मिले रोहनिया विधायक

सड़क दुर्घटना में घायल एबीवीपी के पूर्व प्रांत प्रमुख विनय पाण्डेय से मिले रोहनिया विधायक

वाराणसी (जनवार्ता)। सड़क दुर्घटना में घायल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत के पूर्व प्रांत प्रमुख एवं आराजी लाइन विकासखंड के ढढ़ोरपुर निवासी विनय पाण्डेय का हालचाल जानने के लिए गुरुवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल उनके आवास पहुंचे।

rajeshswari

विधायक डॉ. सुनील पटेल ने विनय पाण्डेय के स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि विनय पाण्डेय लंबे समय से संगठन और समाज की सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना हम सभी का दायित्व है।

इस दौरान जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस कुमार सिंह, जिला महासचिव राजकुमार कश्यप, जिला महासचिव विनोद पटेल, जिला महासचिव श्याम बली पटेल, अश्वनी पांडेय, गोविंद पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   रक्तांचल के शुरमाओं ने चखा मिंट हाउस के फेमस खस्ते और लस्सी का स्वाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *