वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ

वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

वाराणसी (जनवार्ता)। वन महोत्सव सप्ताह (1 से 7 जुलाई) के शुभारंभ पर बुधवार को अखरी स्थित वीएनएस महिला महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पौधरोपण एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह ने किया।

rajeshswari

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन संरक्षक रवि कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) निधि चौहान ने पौधरोपण कर वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि रवि कुमार सिंह ने कहा कि वन महोत्सव प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का उत्सव है। वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है।

डीएफओ निधि चौहान ने छात्राओं से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसके वृक्ष बनने तक संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करे, तो हरियाली बढ़ाने का लक्ष्य आसानी से पूरा किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘एक विद्यार्थी–एक पौधा’ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर भाषण, कविता एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “पेड़ लगाएंगे, पेड़ बचाएंगे और धरती को हरा-भरा बनाएंगे” का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में प्रबंधक संदीप सिंह, एचएसएसएफ संयोजक मनोज कुमार, डिप्टी रेंजर राजकुमार गौतम, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   बिजली कर्मियों का निजीकरण विरोध लगातार 397वें दिन भी जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *