वाराणसी: रिटायरमेंट के 14 दिन पूर्व 20 हजार रुपये रिश्वत लेते कैण्ट थाने का उर्दू अनुवादक  गिरफ्तार

वाराणसी: रिटायरमेंट के 14 दिन पूर्व 20 हजार रुपये रिश्वत लेते कैण्ट थाने का उर्दू अनुवादक  गिरफ्तार

एंटी करप्शन की कार्रवाई

वाराणसी( जनवार्ता)। एंटी करप्शन संगठन की वाराणसी मंडल टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कैण्ट थाना में तैनात उर्दू अनुवादक अब्दुल रहमान अंसारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेएचवी मॉल स्थित मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट के अंदर ट्रैप कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया।

rajeshswari

एंटी करप्शन थाना के अनुसार, शिकायतकर्ता शाह मोहम्मद शारीक ने 16 जुलाई को लिखित शिकायत दी थी कि कैण्ट थाना में दर्ज मुकदमों के संबंध में उर्दू अनुवादक अब्दुल रहमान अंसारी ने उन्हें बुलाकर कहा कि उनके विरुद्ध गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी चल रही है। आरोप है कि आरोपी ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई रोकने तथा अन्य एनसीआर समाप्त कराने के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की और मना करने पर फंसाने की धमकी दी।

शिकायत के सत्यापन के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे शिकायतकर्ता को जेएचवी मॉल बुलाया गया। जैसे ही मैकडोनाल्ड रेस्टोरेंट के भीतर आरोपी ने 20 हजार रुपये रिश्वत के रूप में लिए, पहले से मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। जांच के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो रासायनिक परीक्षण में घोल का रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना लालपुर-पांडेयपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पिछले लगभग दस वर्षों से पुराने मुकदमों की धमकी देकर उससे लाखों रुपये की नकद वसूली और सामान खरीदवाता रहा है। पुलिस इन आरोपों की भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   दालमंडी चौड़ीकरण को लेकर भूमि अर्जन पर सार्वजनिक सुनवाई 24 जनवरी को

गिरफ्तार आरोपी अब्दुल रहमान अंसारी, जौनपुर जनपद के केराकत थाना क्षेत्र के हाशमीनगर नरहन गांव का निवासी है। वह वर्ष 1995 में उर्दू अनुवादक के पद पर भर्ती हुआ था और 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त होने वाला था।*

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *