जीआरपी : चोरी के दो मोबाइल के साथ शातिर  गिरफ्तार

जीआरपी : चोरी के दो मोबाइल के साथ शातिर  गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। थाना जीआरपी कैण्ट पुलिस ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, दिनांक 24 अप्रैल 2026 को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर स्टेशन, प्लेटफार्म और सर्कुलेटिंग एरिया में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 के काशी साइड स्थित आरएच-2 कार्यालय के पीछे मैदान में कटहल के पेड़ के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कन्हैया उर्फ केता उपाध्याय (25 वर्ष), निवासी टौंगा थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो चोरी के मोबाइल फोन—एक वन प्लस और एक ओप्पो कंपनी का—बरामद हुआ, जो पूर्व में दर्ज मुकदमों से संबंधित पाए गए।

पुलिस ने बताया कि बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त पर पहले से भी चोरी समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर के नेतृत्व में जीआरपी कैण्ट, माधोसिंह चौकी, ज्ञानपुर रोड चौकी तथा सीआईबी की संयुक्त टीम शामिल रही।

इसे भी पढ़े   पुलिस के सामने लगे 'सर तन से जुदा' के नारे:आजमगढ़ में बारावफात जुलूस में हुड़दंग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *