डेढ़ लाख रुपये के अभाव में इंटरनेशनल प्रतियोगिता से चूकी छात्रा

डेढ़ लाख रुपये के अभाव में इंटरनेशनल प्रतियोगिता से चूकी छात्रा

सीएम धामी के सामने छात्रा ने सुनाई आपबीती, सवाल के बाद कार्यक्रम में छा गया सन्नाटा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने अपनी उपलब्धि और आर्थिक परेशानी का मुद्दा उठाया। छात्रा ने बताया कि उसने जम्मू में आयोजित ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके बाद उसका चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ, लेकिन आर्थिक समस्या के कारण वह आगे नहीं खेल सकी।

rajeshswari

कार्यक्रम के दौरान छात्रा ने खड़े होकर बताया कि वह हाल ही में जम्मू में ताइक्वांडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गई थी, जहां उसने गोल्ड मेडल जीता। छात्रा की उपलब्धि पर सभागार तालियों से गूंज उठा।

इसके बाद छात्रा ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उसका चयन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था, लेकिन उससे करीब डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई। आर्थिक संसाधन उपलब्ध नहीं होने के कारण वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकी। यह बताते हुए छात्रा भावुक हो गई और उसकी आंखों में आंसू आ गए। छात्रा की बात सुनकर कुछ देर के लिए कार्यक्रम स्थल पर सन्नाटा छा गया।

मुख्यमंत्री ने छात्रा को शांत कराते हुए उसे बैठने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम के संचालक से छात्रा के स्कूल का नाम नोट करने और मामले की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए।

घटना के बाद छात्रा की प्रतिभा और उसकी आर्थिक कठिनाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि छात्रा को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए किस स्तर पर सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

इसे भी पढ़े   किशोरी के साथ 'डिजिटल रेप' में 80 वर्षीय चित्रकार गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *