पीसीएस-2025 परीक्षा निरस्त होने पर युवाओं में आक्रोश, राज्यपाल से लगाई न्याय की गुहार

पीसीएस-2025 परीक्षा निरस्त होने पर युवाओं में आक्रोश, राज्यपाल से लगाई न्याय की गुहार

-आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता)। पीसीएस-2025 प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम निरस्त होने के बाद प्रतियोगी अभ्यर्थियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा के नेतृत्व में युवाओं के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर दोबारा परीक्षा कराने और प्रभावित अभ्यर्थियों को राहत देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की प्रक्रियागत खामियों और आरक्षण व मेरिट से जुड़े विवाद के चलते लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। वर्षों की मेहनत के बाद भी आयोग की गलतियों का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ रहा है। वही इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा परीक्षा परिणाम निरस्त कर पुनः परीक्षा कराने के निर्देश के बाद अभ्यर्थियों में असमंजस और चिंता है। इसमें ज्ञापन के माध्यम से जल्द परीक्षा कराने, नया परीक्षा कैलेंडर जारी करने, प्रभावित अभ्यर्थियों को आयु सीमा और अतिरिक्त अवसरों में छूट देने तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की गई। इस दौरान एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि सरकार और आयोग की लापरवाही की सजा मेहनती अभ्यर्थियों को नहीं मिलनी चाहिए। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध होनी चाहिए। उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर सरकार को आवश्यक निर्देश देने की मांग की। इस अवसर पर हारून अंसारी, राहुल सिंह यादव, राहुल गुप्ता, ईशान श्रीवास्तव, अब्दुल कलाम, राहुल कनोजिया, सतीश यादव, साहिल खान, फिरोज अहमद, अजय चौरसिया, दिलशाद अहमद, जीशान अंसारी, आनंद पाण्डेय, सागर यादव, राजबली विश्वकर्मा, मनोज यादव, रवि सेठ, अयाज, सत्यम यादव, रत्न सिसौदिया, वीरेंद्र यादव, राकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सड़क हादसे में बच्चे बाल बाल बचे, ड्राइवर घायल

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *