राहुल गांधी के समर्थन में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन,चंचल शर्मा समेत कई हिरासत में
वाराणसी (जनवार्ता)। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को अस्सी स्थित पुष्कर तालाब से जुलूस लेकर महानगर युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष चंचल शर्मा के नेतृत्व में निकाला गया।


जिसमें कार्यकर्ता संविधान की प्रतियां हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जैसी ही पद्मश्री चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा की ओर बढ़ने लगे और लोकतंत्र, संविधान तथा छात्रों-युवाओं के अधिकारों के समर्थन में नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के मद्देनजर पहले से तैनात पुलिस ने कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने चंचल शर्मा समेत कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी के दौरान भी कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे। हिरासत के बाद चंचल शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है और युवा कांग्रेस संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। वही पुलिस ने शाम को गिरफ्तार हुए नेताओ को रिहा कर दिया। इस गिरफ्तारी में प्रमुख नेताओं में प्रदेश महासचिव अनुपम राय, प्रदेश सचिव सिद्धार्थ केशरी, मित्तल साहनी, मदन कन्नौजिया, अनुराग मिश्रा, आदित्य मिश्रा, आशु शर्मा, रोहित यादव,बच्चा गौड़ सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

