दिल्ली में कांग्रेस को झटका,मेयर चुनाव से पहले दो पार्षद AAP में हुए शामिल

दिल्ली में कांग्रेस को झटका,मेयर चुनाव से पहले दो पार्षद AAP में हुए शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली में मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। कांग्रेस के दो पार्षद AAP में शामिल हो गए हैं। मुस्तफाबाद से पार्षद सबिला बेगम और ब्रिजपुरी से पार्षद नाज़िया खातून ने शुक्रवार (9 दिसंबर) को आप ज्वाइन कर ली है। आम आदमी पार्टी नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि कांग्रेस के दो पार्षद आप में शामिल हो गए हैं। मेयर चुनाव के लिए आप और मजबूत हो गई है।

rajeshswari

दुर्गेश पाठक ने आगे कहा कि दिल्ली में बीजेपी ने जो पिछले 15 साल में काम नहीं किया जनता ने उसका जवाब दिया है। चुनाव में लोगों ने बीजेपी को नगर निगम से बाहर का रास्ता दिखाकर अपना जवाब दिया है। अली मेंहदी भी आप ज्वाइन कर रहे है। वे दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष और अल्पसंख्यक विभाग के चैयरमेन भी रह चुके हैं। अली मेहंदी मुस्तफाबाद से कांग्रेस के पूर्व विधायक अली हसन मेहंदी के बेटे हैं।

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे बुधवार (7 दिसंबर) को घोषित किए गए थे। कुल 250 निगम सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस को 9 सीटें मिली और 3 पर अन्य की जीत हुई। इन नतीजों के बाद अब नगर निगम का पहला मेयर चुना जाएगा जिसका चुनाव पार्षद करेंगे। आम आदमी पार्टी के पास बहुमत का आंकड़ा है,लेकिन बीजेपी की ओर से भी मेयर सीट पर दावा किया गया है।

इसे भी पढ़े   सीआरपीएफ के डीआईजी सुनीत कुमार राय को राष्ट्रपति पदक सम्मान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *