दो बाइक सवारों ने फेंका लड़की पर तेजाब;CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

दो बाइक सवारों ने फेंका लड़की पर तेजाब;CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां द्वारका में दिनदहाड़े एक स्कूल गर्ल पर एसिड अटैक हुआ है।

rajeshswari

दरअसल,बुधवार को दिल्ली के द्वारका में एक लड़के ने स्कूल गर्ल पर एसिड से अटैक किया। ये घटना सुबह 9 बजे की है जिसके बाद लड़की को आनन-फानन में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपब्लिक टीवी को मिले सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, लड़की सड़क के किनारे चल रही होती है, तभी बाइक सवार एक लड़का लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक देता है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अस्पताल पहुंची। फिलहाल वह परिजनों से पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मोहन गार्डन इलाके में एक लड़की पर तेजाब फेंकने की जानकारी सुबह 9 बजे पीसीआर कॉल पर मिली। जिसमें कहा गया कि एक 17 साल की लड़की पर एसिड जैसी चीज से दो बाइक सवार लड़कों ने हमला कर दिया है। घटना के समय लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। उसने दो लोगों पर शक जताया है। एक को पुलिस ने हिरासत में लिया है जबकि दूसरी की तलाश की जा रही है।

मौके पर मौजूद लोकल दुकानदारों ने बताया कि दोनों लड़कियां तकरीबन 7.30 बजे स्कूल जा रही थी, जब ये घटना हुईं। बच्ची सड़क किनारे मदद की गुहार लगा रही थी। हम दो-तीन लोगों ने पीड़िता के चेहरे पर पानी डाला। जिसके बाद लड़की की आंखों के रंग में बदलाव दिखा।

इसे भी पढ़े   सुप्रीम कोर्ट ने जनसंख्या नियंत्रण की याचिका पर केंद्र सरकार को जारी की नोटिस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *