पुलिस लाइन में खड़ी कारों में लगी आग,4 गाड़ियां जलकर राख

पुलिस लाइन में खड़ी कारों में लगी आग,4 गाड़ियां जलकर राख

आगरा। आगरा में पुलिस लाइन के सामने खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। 3-4 गाड़ियों में एक साथ आग की लपटें उठती देख मौके पर पुलिस पहुंच गई। क्रेन की मदद से पास में खड़ी अन्य गाड़ियों को हटाया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

rajeshswari

सोमवार को सायं चार बजे के करीब पुलिस लाइन के पास मैदान में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। धुआं और आग भड़कती देखकर लाइन में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के जवान दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे तो देखा कि आग काफी भयानक थी। क्रेन की मदद से कुछ गाड़ियां को हटा दिया गया। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम दमकल लेकर मौके पहुंच गए। थोड़ी देर में पानी डालकर आग पर काबू कर लिया। आग में 4 कारें जलकर खाक हो गईं। गनीमत रही कि आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों को वहां समय रहते हटा दिया गया।

आग लगने का कारण पता नहीं चला
बताया गया है कि विभिन्न मामलों में पकड़ी गई गाड़ियों को यहां खड़ा कर दिया जाता था। सभी खराब स्थिति में खड़ी हैं। आग कैसे लगी इसकी किसी को सही जानकारी नहीं हो पा रही है। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस का कहना था कि किसी ने कुछ जला हुआ सामान इधर फेंक दिया है, उससे सुलगकर गाड़ियों तक जा पहुंची है। गाड़ियों के आसपास झाड़ियां हैं।

इसे भी पढ़े   गंगा के बढ़ते जलस्तर पर मंडलायुक्त की कड़ी नजर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *