मोतियों से जड़ा गाउन और करोड़ों का खर्च…प्रियंका ने निक जोनस संग क्यों की ग्रैंड वेडिंग! किया खुलासा

मोतियों से जड़ा गाउन और करोड़ों का खर्च…प्रियंका ने निक जोनस संग क्यों की ग्रैंड वेडिंग! किया खुलासा

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की वेडिंग भव्य थी। देश विदेश से आए सगे संबंधियों के बीच 4 दिन तक शादी समारोह चला। अब प्रियंका चोपड़ा ने बताया है कि वो हमेशा से भव्य की चाहत रखती हैं,सामान्य या छोटा नहीं क्योंकि वो खुद बहुत बोल्ड हैं।

rajeshswari

प्रियंका ने बताया कि वो बड़े महल में शादी करने की ख्वाहिश रखती थीं। चाहती थीं कि 75 फीट ट्रेल (क्रिस्चियन वेडिंग में ब्राइड वियर) पहन कर जोनस संग मजबूत बंधन में बंधे। ग्लोबल स्टार ने सीएनएन के एंकर क्रिस वालेस के साथ साक्षात्कार में अपनी बात रखी।

प्रियंका से पूछा गया कि उन्होंने अपनी शादी में इतना बड़ा आयोजन क्यों चुना? जिस पर एक्टर तपाक से बोलीं-क्योंकि उन्हें बिग और बोल्ड पसंद है। स्मॉल या Subtle नहीं।

फिर आगे कहा- ये 4 दिन तक चला समारोह था। जिसमें निक और मेरे परिवार के करीबी जन शामिल हुए। इनमें कुल 110 मेहमान ही थे। शादी बहुत Intimate (अंतरंग) रखी गई थी। एक्टर ने हंसते हुए कहा-और क्योंकि मैं 75 फुट ट्रेल के साथ दुल्हन बनकर आगे बढ़ना चाहती थी।

2018 में हुई थी दो रिवाजों से शादी
निक जोनस और प्रियंका ने अपने सगे संबंधियों के बीच 2018 में शादी की थी। हिंदू और ईसाई दोनों रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ था। शादी पहले christian विधि से हुई। जिसमें प्रियंका ने Ralph Lauren का गाउन पहना था। इस गाउन को बनने में 1,826 घंटे लगे थे- जिसमें मोतियां,Swarovski crystals लगे थे और इसे खास बनाया था 75 फुट के ट्रेल ने। आउटफिट को खास 8 शब्दों ने बनाया था।

इसे भी पढ़े   युवती का किया अपहरण का प्रयास,गार्ड ने बचाया

बेहतरीन कढ़ाई की गई थी। इसमें निक प्रियंका की वेडिंग डेट 01 दिसंबर 2018 के साथ पेरेन्ट्स का नाम और ओम नमः शिवाय भी लिखा था। 2022 में कपल ने बिटिया मालती को वेलकम किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *