यमुना के बाद अब गंगा का रौद्र रूप! यूपी के कई जिलों में बाढ़ का खतरा

यमुना के बाद अब गंगा का रौद्र रूप! यूपी के कई जिलों में बाढ़ का खतरा

लखनऊ। दिल्ली में यमुना के जलस्तर से राहत मिली तो अब गंगा ने रौद्र रूप धारण करना शुरू कर दिया है। यूपी के कई जिलों में गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।

rajeshswari

वहीं, जानकारी सामने आ रही है कि हरिद्वार के भीमगोडा बैराज का एक गेट कल यानी 16 जुलाई की शाम को अचानक टूट गया, जिससे हरिद्वार में जगह-जगह पर पानी भरने की समस्या उत्पन्न हो गई। इसके अलावा मेरठ में भी स्थिति चिंताजनक हो गई है। हस्तिनापुर के 15 गांवों में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं।

हरिद्वार में गंगा पर बने बैराज का गेट नंबर 10 टूट गया
हस्तिनापुर के 15 गांवों में पानी घुस गया है
उत्तराखंड के कई जिलों में भी बाढ़ की आशंका
दिल्ली में जगह-जगह गंदगी से बीमारी का खतरा

हरिद्वार में बैराज का गेट टूटने से मुसीबत
हरिद्वार में गंगा पर बने बैराज का गेट नंबर 10 टूट गया है। इसके बाद अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। एक अधिकारी के मुताबिक, श्रीनगर से पानी छोड़े जाने के कारण बैराज का गेट टूट गया। वहीं, गंगा का जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों में टेंशन का माहौल है। हालांकि,अधिकारियों का कहना है कि अभी तक खतरे की कोई बात नहीं है। आपको बता दें कि हरिद्वार में गंगा का जलस्तर रविवार को 292.95 था, जबकि खतरे का निशान 294 मीटर पर है।

मेरठ में बाढ़ जैसे हालात
मेरठ में गंगा के जलस्तर ने बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। हस्तिनापुर के 15 गांवों में पानी घुस गया है, जिसके कारण लोगों को खाने-पीने की भी दिक्कत हो गई है। बताया जा रहा है कि हस्तिनापुर में गंगा नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिसके कारण ये समस्या पैदा हुई है।

इसे भी पढ़े   सरकार उठा सकती है ये कदम,GST को लेकर चुनाव से पहले अहम अपडेट

उत्तराखंड में हालत खराब
उत्तराखंड में भी कई दिनों से बारिश हो रही है, जिसके कारण गंगा का जलस्तर भी बढ़ गया है। ऐसे में उत्तराखंड के कई जिलों में भी बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिल रही है कि ऋषिकेश में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

दिल्ली में घट रहा यमुना का जलस्तर
दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पानी घटने के बाद लाल किले की जांच की जाएगी। वहीं, दिल्ली में जगह-जगह गंदगी दिख रही है। इसके कारण बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *