अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार,तलाश में जुटी पुलिस

अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार,तलाश में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना खजूरी खास इलाके में रात पुलिस को एक महिला की हत्या के संबंध में कॉल प्राप्त हुई। पुलिस ने जब मौके पर जाकर देखा तो 35 साल की एक महिला का शव बिस्तर के नीचे पड़ा मिला।

rajeshswari

मृतक महिला की पहचान द्रौपदी (उम्र 35 वर्ष) के रूप में हुई है। द्रौपदी बेटी ने पुलिस को बताया कि उसका सौतेला पिता सुनील अपने कमरे का दरवाजा बंद कर गायब है।

पुलिस को स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि सुनील और द्रौपदी लगभग हर दिन एक दूसरे से लड़ते रहते थे। पुलिस ने मकान मालिक की मौजूदगी में बंद कमरे को खोला और उसके बाद शव को बाहर लाया गया।

महिला के माथे पर चोट के निशान
पुलिस के अनुसार मृतक महिला के माथे पर चोट के निशान और गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल की भेज दिया।

द्रौपदी की बेटी ने बताई यह बात
मृतक महिला की बेटी का बयान है कि द्रौपदी की पहली शादी ज्योतिष यादव से हुई थी उनके चार बच्चे थे बाकी तीन बच्चे बिहार के मधेपुरा में ज्योतिष यादव के साथ रहते हैं और द्रौपदी ने एक पुत्री को अपने पास रखा हुआ था। वह पिछले 7 साल से अपने दूसरे पति सुनील के साथ रह रही थी उसकी कोई संतान नहीं है। हाल ही में सुनील को शक हुआ कि उसकी पत्नी का किसी अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध है। इस मुद्दे पर दंपति में अक्सर बहस होती रहती थी।

इसे भी पढ़े   मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना यादव का निधन,लंबे समय से थीं बीमार

आरोपी सुनील की तलाश में जुटी पुलिस
सुनील पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का महौल है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *