खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी

खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी

दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के मधुबन गांव में वृहस्पतिवार ओव एक युवक का खेत मे शव मिलने से सनसनी हो गईं। बताया जाता है कि नरेश अगरिया 30 पुत्र शिवनारायण अगरिया निवासी बरहपान शीशटोला ग्रामसभा मधुबन गुरुवार को देर शाम घर पहुँच कर नशे में धुत होकर अपने घर में पत्नी के साथ माता पिता से मारपीट कर घंटो हंगामा करता रहा। नशे में धुत युवक ने इतना हंगामा खड़ा कर दिया कि घर से पत्नी दो बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई। माता पिता भी घर छोड़कर चले गए। युवक हंगामा करने के बाद घर से दूर खेत मे लुढ़क गया। जिससे युवक को ठंड लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो सन्न रह गए। घटना की सूचना ग्राम प्रधान ने कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   बीपीएससी परीक्षा में सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय का दबदबा, 10 में 7 चयनित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *