सड़क हादसे में एक युवक की मौत

सड़क हादसे में एक युवक की मौत

घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धुरकरी में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार घुस गया। जिससे बाइक सवार युवक रवि की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मझिगवां चौहान गांव के रहने वाले रवि की मौत सड़क हादसे में हो गई। बताया कि मृतक प्रयागराज से अपने घर मझिगवां चौहान रात में लौट रहा था। एक ट्रैक्टर ट्राली धुरकरी मे खड़ा था, जिसमें बाइक सवार जा घुसा। घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को मिली। अचेतावस्था में रवि को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   नट-मुसहर महिलाओं ने समाधान दिवस में लगाया तहसील पर भेदभाव का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *