कर्मनाशा नदी में मिला छत विछत शव

कर्मनाशा नदी में मिला छत विछत शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम के लिए
शहाबगंज(चंदौली)। स्थानीय थाना क्षेत्र के टिरों गांव के पास सोमवार को कर्मनाशा नदी में झाड़ियों में फंसा छत विछत शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वही घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह चर्चा रही।
कर्मनाशा नदी में सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने देखा कि नदी में एक शव काफी छत विछत रुप से पानी में तैर रहा है।जिसकी शिनाख्त करना भी मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों तत्काल सूचना स्थानीय थाने पर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ग्रामीणों से महिला के बारे में पूछताछ किया है। लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई। थाना प्रभारी निरीक्षक मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि महिला का शव काफी छत विछत स्थिति में था।शव काफी दिन से पानी में रहने के कारण खराब हो गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्थित स्पष्ट हो पायेगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   "योगी को बम उड़ाने धमकी":पुलिस कंट्रोल रुम-112 के वाट्सएप पर आया मैसेज,FIR
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *