अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से अधेड़ की मौत

अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से अधेड़ की मौत

मिर्जापुर। वाराणसी मिर्जापुर मार्ग पर रविवार की रात बरईपुर गांव के सामने हाइवे मार्ग को पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से अधेड़ की मौत हो गयी।घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची नरायनपुर पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। चौकी इंचार्ज नरायनपुर जयदीप सिह ने बताया कि अदलहाट थाना अन्तर्गत ग्राम विशेषरपुर माफी निवासी सुशील कुमार यादव उम्र 55 वर्ष हाइवें मार्ग को पार करते समय किसी वाहन की चपेट मे आ गये जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी।
मृतक गाव के पास स्थित एल आई सी कालोनी मे चौकीदारी का कार्य करते थे।इनको दो पुत्र व एक पुत्री है।सोमवार कि शाम को चुनार मे पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों ने रैपुरिया स्थित श्मशान घाट पर शवदाह कर दिया।घटना के बाद पूरे गांव मे मातम का माहौल बना रहा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मिर्जामुराद में राजनीति का बात करना एक अधेड़ को पड़ा भारी,लाठी से मार किया लहूलुहान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *