घास लेने जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारा टक्कर,घायल महिला मंडलीय अस्पताल रेफर

घास लेने जा रही महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारा टक्कर,घायल महिला मंडलीय अस्पताल रेफर

मिर्जापुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बेदौली गांव में रविवार के शाम बाइक के टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं। मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर के लिए रेफर। जानकारी के अनुसार मुन्नी देवी निवासी बेदौली। घास काटते अपने खेत पर जा रही थी । ज्यों ही सड़क पर पहुंची सामने से सड़क पर तेज रफ्तार से आ रहा बाइक सवार जोरों टक्कर मार दिया। टक्कर मारकर बाइक सवार फरार हो गया। टक्कर से महिला सड़क पर गिर तड़पने लगी। राहगीरों के जानकारी देने पर परिजन मौके पहुंच सीएचसी मड़िहान ले आये। जहां चिकित्सकों ने घायल महिला की प्राथमिक उपचार करने के बाद नाज़ुक स्थिति देखते हुए मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा कि बाइक बरामद कर लिया गया है। अभी भी बाइक चालक फरार चल रहा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   लिपि नगायच बनी अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी कमिश्नरेट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *