दो बाईकों के टक्कर में,युवक बुरी तरह घायल,ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर

दो बाईकों के टक्कर में,युवक बुरी तरह घायल,ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर

मिर्जापुर। मड़िहान मिर्जापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार के रात 8 बजे के लगभग ग्राम बेदौली कलवारी के पास लालगंज लिंक रोड पर दो बाइक आमने-सामने टकरा गई । जिससे एक बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार नीरज पुत्र गुलाब उम्र 40 वर्ष ग्राम गढ़वा का निवासी हैं। ये‌ कुछ काम से कलवारी जा रहे थे। जैसे ही बेदौली गांव के पास पहुंचे थे सामने से आ रही बाइक जोरदार टक्कर मार दी। युवक सड़क पर गिर कर घायल होकर कराहने लगा । सामने वाले बाइक सवारों को कम चोटें आई थीं। युवक का कराह सुनकर ग्रामीण इक्ट्ठा हो गये। आनन फानन में मड़िहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचवायें। जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने बाद युवक की नाज़ुक स्थिति देखते हुए मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है युवक की हालत में सुधार न , होने के कारण मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर से वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   एसआईआर से मतदाता सूची होगी शुद्ध
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *