एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टरों की भीषण टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत

एवरेस्ट के पास दो हेलीकॉप्टरों की भीषण टक्कर, भारतीय पर्यटक की मौत

न्यूजीलैंड का नागरिक और नेपाली पायलट घायल

नेपाल। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के निकट मंगलवार सुबह बड़ा विमानन हादसा हो गया। सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे हेलिपैड पर लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में 47 वर्षीय भारतीय पर्यटक की मौत हो गई, जबकि न्यूजीलैंड का एक नागरिक और एक नेपाली पायलट घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर फिशटेल एयर और डायनेस्टी एयर के बताए जा रहे हैं।

rajeshswari

नेपाल पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ। दोनों हेलीकॉप्टर फेरीचे हेलिपैड पर उतरने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान उनके रोटर ब्लेड आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय पर्यटक की उम्र 47 वर्ष थी। इससे पहले सोलुखुम्बु जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस इंस्पेक्टर मौसम तमांग ने मृतक की पहचान भारतीय नागरिक वसंत कुमार बालारामरामाडु के रूप में बताई थी। वहीं, घायल यात्री की पहचान भारतीय मूल के न्यूजीलैंड निवासी शैलेश कृष्ण पटेल के रूप में हुई है। उन्हें उपचार के लिए काठमांडू ले जाया गया। हादसे में घायल नेपाली पायलट का स्थानीय स्तर पर उपचार किया गया।

घटना के बाद नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल पर भेजी गई है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जानकारी में दोनों हेलीकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकराने की बात सामने आई है।

इसे भी पढ़े   गंगा नदी के गहरे पानी में!…डूब रहे भाई को बचाने में,दो भाइयों की हुई दर्दनाक मौत

गौरतलब है कि फेरीचे समुद्र तल से करीब 4200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह एवरेस्ट बेस कैंप जाने वाले पर्वतारोहियों और पर्यटकों के लिए प्रमुख पड़ाव है। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण यहां पर्यटकों के आवागमन के साथ ही आपातकालीन बचाव कार्यों में भी हेलीकॉप्टरों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *