मिर्जामुराद में शराबी चाचा ने भतीजे पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार,3 घायल

मिर्जामुराद में शराबी चाचा ने भतीजे पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार,3 घायल

मिर्जामुराद ( जनवार्ता )।क्षेत्र के खालिसपुर गांव मे बुधवार की रात एक शराबी देवर द्वारा भौजाई को फब्तीया कसने पर बड़े भाई से कहासुनी हो मारपीट हो गई। बीच बचाव करने आए शराबी चाचा ने भतीजे पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने घायल युवक को इलाज हेतु ट्रामा सेंटर भेज दी।

rajeshswari

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी चुन्नू का छोटा भाई मल्लू बुधवार की रात शराब के नशे में अपनी दिव्यांग भाभी अख्तरी बेगम को फप्तिया कस रहा था। इस दौरान दिव्यांग पति चुन्नू ने इसका विरोध किया। तो मल्लू अपने दिव्यांग बड़े भाई व भाभी पर लाठी डंडा लेकर टूट पड़ा। और मारपीट का घायल कर दिया। इस दौरान बेटा अपने दिव्यांग माता व पिता का बचाव करने आया तो शराबी चाचा ने भतीजे करिया पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने चाकू से घायल करिया को इलाज हेतु ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहां करिया की हालत गंभीर बताई गई है। दिव्यांग पिता के तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीकृत कर आरोपी के तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़े   पंजाब में हाईवे पर ट्राला पलटा,3 की मौत:चपेट में आईं 2 कारें
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *