दहेज हत्या में नामजद महिला गिरफ्तार
जौनपुर। चन्दवक पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मुकदमें में एक नामजद महिला को गिरफ्तार करने का दावा किया है। थानाध्यक्ष चन्दवक बृजेश कुमार गुप्ता मय पुलिस टीम ने मुखबिर की खास सूचना पर थाने पर डीपी एक्ट से संबंधित एक नामजद महिला जिसका नाम कौशिल्या देवी पत्नी राजाराम निवासिनी ग्राम- सतमेसरा थाना चन्दवक उम्र करीब 52 वर्ष को बजरंगनगर कोईलारी मोड़ से समय करीब 07.33 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कार्यवाही की है।

इसे भी पढ़े प्रियंका के बॉलीवुड पर खुलासे के बाद सपोर्ट में उतरीं कंगना,बोलीं-करण जौहर ने किया था बैन

