ताजिये में करतब दिखा रहा किशोर को गंडासा लगने से घायल

ताजिये में करतब दिखा रहा किशोर को गंडासा लगने से घायल

डीडीयू नगर (जनवार्ता)। अलीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कार्यालय के सामने स्थित जामा मस्जिद के समीप मंगलवार की रात मोहर्रम के जुलूस में पुलिस फोर्स के सामने पेट पर हांडी रखकर उसपर गँड़ासा से वार कर हांडी फोड़ने के प्रदर्शन के दौरान बैलेंस बिगड़ने से पेट पर गंडासा लगने से अलीनगर निवासी 15 वर्षीय अरमान फारुखी पुत्र यासीन फारुखी आंत कटकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में लोगों ने उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी पहुंचाया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। विदित हो कि दो दिन पूर्व भी ताजिया के लिए मिट्टी लेने के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के बाद एक पक्ष द्वारा चाकूबाजी कर दो लोगों को चोटिल कर दिया गया था। जबकि शासन प्रशासन की तरफ से यह निर्देशित किया गया था कि मुहर्रम के जुलूस में अस्त्र शस्त्र पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे में जुलूस में साथ साथ चल रही पुलिस फोर्स के बावजूद तलवार, गंडासा, फरसा, चाकू, खुखरी लेकर उसका प्रदर्शन कहीं नहीं पुलिसिया कर्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   आजमगढ़ पुलिस ने फर्जी ट्रेडिंग ऐप 'NEXT TRADE' से एक करोड़ की ठगी का किया खुलासा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *