परिवार के 9 लोगों सहित 10 की मौत,7 घायल,गंगा स्नान कर लौट रहे थे

परिवार के 9 लोगों सहित 10 की मौत,7 घायल,गंगा स्नान कर लौट रहे थे

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 17 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों सहित 10 की मौत हो गई। 7 लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी श्रद्धालु हरिद्वार से गंगा-स्नान करके घर लौट रहे थे। CM योगी ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

rajeshswari

हादसा गजरौला थाना क्षेत्र के मालामुड़ के पास हुआ। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

झपकी आने से हुआ हादसा
हादसे में घायल प्रवीण ने बताया कि सुबह कुछ लोग नींद में थे। कुछ लोग जगे हुए थे। ड्राइवर को भी बार-बार झपकी आ रही थी। जैसे ही पिकअप गजरौला के पास पहुंची एक तेज धक्का लगा और चीख पुकार मच गई। किसी तरह से गाड़ी से उतरा तो देखा कि पिकअप पेड़ से टकरा गई थी।

प्रवीण ने बताया की लखीमपुर जिले के गोला कस्बे के रहने वाले लालमन अपने परिवार के साथ पिकअप से घर वापस लौट रहे थे। 2 साल की पोती खुशी उनकी गोद में बैठी थी। हादसे के दौरान लालमन (63) उनकी पत्नी सरला (60),बहु लक्ष्मी (28),रचना (28),पोते हर्ष (16), पोता सुशांत (14) और पोता आनंद (3), पोती खुशी (2) और बेटा श्याम सुंदर (45) और ड्राइवर की मौत हो गई। बहू सीलम,बेटा संजीव,पोता प्रशांत,कृष्णपाल,यश और प्रवीण घायल हैं। जिनमें प्रशांत की हालत गंभीर बनी हुई है।

इसे भी पढ़े   लखनऊ: एसटीएफ ने कंटेनर से पकड़ा 75 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब

शादी के बाद गंगा नहाने गया था परिवार
सड़क हादसे में घायल हुए संजीव शुक्ला की बेटी कुसुम की शादी 8 दिन पहले सीतापुर जिले के मोहम्मदी में हुई थी। शादी का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद परिवार के सभी लोग गंगा नहाने गए थे। वापस आते समय हादसा हो गया। हादसे में मृतक ड्राइवर, कृष्णपाल और घायल प्रवीण, यश शाहजहांपुर जिले के पुवायां के रहने वाले हैं।

2-2 लाख आर्थिक सहायता देने की घोषणा
सड़क हादसे पर CM योगी ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मौत अत्यंत दुःखद है। मृतकों के परिवार​​​​​​ को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने घोषणा की गई है। सपा ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *