राजीव कृष्ण बने नए DGP,

राजीव कृष्ण बने नए DGP,

28 IPS अधिकारियों के तबादले

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 28 अधिकारियों के तबादले कर एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में वरिष्ठ IPS अधिकारी राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का नया पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया है। वहीं, 1990 बैच की वरिष्ठ IPS अधिकारी तिलोत्मा वर्मा, जो DGP पद की एकमात्र महिला दावेदार थीं, लंबी छुट्टी पर चली गई हैं। उनके प्रशिक्षण और आधुनिकीकरण विभाग का प्रभार अब IPS राजीव सभरवाल को सौंपा गया है, जो मुरादाबाद के भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी के साथ यह अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे

राजीव कृष्ण की DGP के रूप में नियुक्ति को शासन का महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है।

इसके साथ ही, अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) ए. सतीश गणेश को यातायात और सड़क सुरक्षा निदेशालय का ADG नियुक्त किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक (IG) सीआईडी मोदक राजेश को रेलवे पुलिस (GRP) का IG बनाया गया है। अन्य प्रमुख तबादलों में सुभाष चंद्र दुबे (IPS-2006) को पुलिस उपमहानिरीक्षक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ नियुक्त किया गया है। देवतंजन वर्मा (IPS-2011) को पुलिस उपमहानिरीक्षक, व्यापम, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ बनाया गया। प्रशांत कुमार पांडेय (IPS-SPS-2014) को सेनानायक, 34वीं वाहिनी PAC से पुलिस अधीक्षक, PAC मुख्यालय, सहारनपुर नियुक्त किया गया। शुभम पटेल (IPS-SPS-2017) को पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय, लखनऊ और चंद्रशेखर मीना (IPS-RR-2018) को पुलिस अधीक्षक, प्रतिनियुक्ति, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, कानपुर नगर बनाया गया। रोहन पी. कनय (IPS-RR-2021) को अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर अपराध, लखनऊ से प्रभारी सेनानायक, 20वीं वाहिनी PAC, आजमगढ़ नियुक्त किया गया। संजीव कुमार वाजपेयी (IPS-SPS) को प्रभारी प्रधानाचार्य, PTS, गोरखपुर से सेनानायक, 43वीं वाहिनी PAC, प्रतापगढ़ बनाया गया। विनय कुमार सिंह (IPS-SPS) को पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, मेरठ, संजय राठौर (IPS-SPS) को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, बरेली और सानंद कुमार (IPS-SPS) को पुलिस अधीक्षक, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ नियुक्त किया गया।

इसे भी पढ़े   अग्रिम हॉस्पिटल में अत्याधुनिक विशेष सुविधाएं उपलब्ध,गरीबों का सस्ता इलाज

यह फेरबदल उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में नई ऊर्जा और दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजीव कृष्ण के नेतृत्व में पुलिस विभाग से अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *