जौनपुर-गाजीपुर समेत कई जिलों के एसपी बदले

जौनपुर-गाजीपुर समेत कई जिलों के एसपी बदले

यूपी में 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले,

लखनऊ (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश शासन ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 20 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों का तबादला किया है। तबादला सूची में जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, मऊ, हापुड़, बाराबंकी, जालौन और बागपत समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

rajeshswari

तबादले के तहत यशवीर सिंह को बस्ती से हटाकर जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जबकि ओमवीर सिंह को बलिया से बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। ईरज राजा को गाजीपुर से बलिया और विनय कुमार सिंह को जालौन से गाजीपुर का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में रवीना त्यागी को पुलिस उपायुक्त लखनऊ से पुलिस अधीक्षक बाराबंकी, अर्पित विजयवर्गीय को बाराबंकी से पुलिस उपायुक्त लखनऊ, सर्वेश कुमार मिश्रा को पीएसी प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक मऊ तथा मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक हापुड़ बनाया गया है।

सूरज कुमार राय को बागपत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर, जबकि पूर्णेन्दु सिंह को स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी से पुलिस अधीक्षक बागपत की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर से चौथी वाहिनी पीएसी प्रयागराज भेजा गया है।

चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर बरेली और मानुष पारीक को पुलिस अधीक्षक नगर बरेली से पुलिस अधीक्षक नगर आजमगढ़ बनाया गया है। कुंवर ज्ञानन्जय सिंह को हापुड़ से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज और सुरेश चन्द्र रावत को मथुरा से पुलिस अधीक्षक जालौन नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कमलेश बहादुर को मऊ से पुलिस अधीक्षक लोक शिकायत लखनऊ तथा आलोक राज नारायण को सहायक पुलिस अधीक्षक हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा बनाया गया है। कुंवर अनुपम सिंह को जौनपुर से पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

इसे भी पढ़े   उत्तर प्रदेश में अवैध निजी सुरक्षा एजेंसियों पर होगी सख्त कार्रवाई, डीजीपी ने जारी किए निर्देश

वहीं ए. सतीश गणेश से अपराध का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया है और अब वह अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा के पद पर रहेंगे। भगवान एस. श्रीवास्तव को तकनीकी सेवाओं के साथ अपराध का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *