काशी में PM मोदी के जन्मदिन पर विशेष दुग्धाभिषेक और स्वच्छता अभियान

काशी में PM मोदी के जन्मदिन पर विशेष दुग्धाभिषेक और स्वच्छता अभियान

वाराणसी (जनवार्ता) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उनके संसदीय क्षेत्र काशी में अनूठे अंदाज में उत्सव मनाया गया। शहर दक्षिणी के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम व शास्त्रार्थ महाविद्यालय के 108 बटुकों ने दशाश्वमेध घाट पर गंगा में सश्वर वेद मंत्रों के साथ दुग्धाभिषेक किया। यह आयोजन आचार्य उदित नारायण मिश्र व आचार्य संजय उपाध्याय के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री की दीर्घायु और राष्ट्र की समृद्धि के लिए प्रार्थना की गई।

rajeshswari

इसके साथ ही, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान चलाया। विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के हृदय में माँ गंगा के प्रति अपार श्रद्धा है। उनके नेतृत्व में देश और काशी का गौरव बढ़ा है। यह दुग्धाभिषेक और वेद पाठ उनके दीर्घायु और राष्ट्र की उन्नति के लिए किया गया।” उन्होंने बताया कि मोदी ने ब्राह्मण समाज सहित सर्व समाज के लिए कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसके लिए सभी को उनका अभिनंदन करना चाहिए।

कार्यक्रम के संयोजक व भाजपा नेता डॉ. पवन कुमार शुक्ला ने बताया कि इस अवसर पर पुरुष सूक्त का पाठ भी हुआ। कार्यक्रम में बटुकों के बीच मिठाइयाँ बाँटी गईं। इस आयोजन में प्रदीप श्रीवास्तव, दिलीप तुलस्यानी, किशोरी रमण दूबे ‘बाबू महाराज’, प्रकाशचंद्र गुप्ता, रमेश तिवारी, विशाल औढेकर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

काशी के इस अनूठे आयोजन ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रंग प्रदान किया।

इसे भी पढ़े   सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से आहत शिक्षक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *