कपसेठी : विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

कपसेठी : विवाहिता का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

मायके पक्ष  लगाया हत्या का आरोप

rajeshswari

वाराणसी (जनवार्ता): कपसेठी थाना क्षेत्र के निमनी गांव में 22 वर्षीय विवाहिता साहिबा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव शुक्रवार को उनके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। साहिबा की शादी अप्रैल 2023 में हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतका के भाई रब्बासी, जो प्रयागराज से पहुंचे, ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर हत्या का शक जताया। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से साहिबा को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने भी शव की स्थिति को संदिग्ध बताया।

कपसेठी थाना प्रभारी एस आर गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़े   पीएम मोदी के दौरे पर वाराणसी में हाई अलर्ट, 1500 महिला पुलिसकर्मी तैनात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *