शिक्षक राष्ट्र निर्माता और समाज की रीढ़ : डॉ. सुनील पटेल

शिक्षक राष्ट्र निर्माता और समाज की रीढ़ : डॉ. सुनील पटेल

वाराणसी (जनवार्ता)। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने का कार्य नहीं करता, बल्कि विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला, संस्कार और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का बोध भी कराता है।

rajeshswari

विधायक ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण आधार हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षक आज भी ग्रामीण अंचलों तक शिक्षा की ज्योति पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों के सम्मान और सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विधायक ने सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़े   वाराणसी के लाली घाट पर गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *