बाढ़ ग्रस्त इलाकों में 500 से अधिक रह रही गर्भवती महिलाएं

बाढ़ ग्रस्त इलाकों में 500 से अधिक रह रही गर्भवती महिलाएं
ख़बर को शेयर करे

वाराणसी में गंगा में आई बाढ़ के कारण जहां लोग अपने घरों को छोड़कर बाढ़ राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं वहीं बाढ़ ग्रस्त इलाकों में 500 से अधिक गर्भवती महिलाएं रह रही हैं। इनमें 100 से अधिक ऐसी महिलाएं हैं जिनका एक महीने के भीतर प्रसव होना है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर उन्हें बेहतर इलाज देने की तैयारी चल रही है।

ब्लॉकवार गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करके उनकी निगरानी की जिम्मेदारी आशाओं को दो दी गई है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को चिह्नित कर लिया गया है। इनमें दो श्रेणियां बनाई गईं हैं। पहली सूची में 150 ऐसी गर्भवती शामिल हैं, जिन्हें एक माह के भीतर प्रसव होना है। 

जबकि दूसरी सूची में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रह रही लगभग 400 अन्य गर्भवती महिलाएं हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के उपचार व सुरक्षित प्रसव कराने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।


ख़बर को शेयर करे
इसे भी पढ़े   काशी के मौसम का मिजाज बदला, सुबह कोहरा..शाम में गलन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *