जालौन: कुठौंद थाना प्रभारी ने सरकारी आवास में गोली मारकर की आत्महत्या

जालौन: कुठौंद थाना प्रभारी ने सरकारी आवास में गोली मारकर की आत्महत्या

जालौन (जनवार्ता) । कुठौंद थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी अरुण कुमार राय (45) ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी आवास में सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

rajeshswari

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में पाया। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के तुरंत बाद थाना प्रभारी के कमरे से एक महिला सिपाही तेजी से भागते हुए निकली थी, जिसे कुछ लोगों ने देखा। इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की गहन जांच की जा रही है। मृतक थाना प्रभारी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना से पूरे जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

इसे भी पढ़े   पहले प्रेमी ने गर्लफ्रेंड की फोटो की वायरल तो नए प्रेमी ने लाइटर गन दिखाकर किया अगवा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *