वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह के बेटे-बहू पर जानलेवा हमला, पथराव में पुत्र अनुराग गंभीर घायल
वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ालालपुर थाना क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिंह के बेटे और बहू पर मनबढ़ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान हुए पथराव में पत्रकार के पुत्र अनुराग सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई है। अनुराग मरणासन्न अवस्था मे दीनदयाल हॉस्पिटल में पड़ा है। पिता अरुण सिंह ने बताया कि उसे 16 टाँका लगा है।

आरोप है कि हमलावरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया कि उन्होंने अस्पताल पहुंचकर भी घायल अनुराग के भाई को निशाना बनाते हुए पथराव कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

