11 ग्राम हेरोइन और देशी पिस्टल समेत 6 हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

11 ग्राम हेरोइन और देशी पिस्टल समेत 6 हेरोइन तस्कर गिरफ्तार

वाराणसी  (जनवार्ता)। चेतगंज पुलिस ने मंगलवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन की अवैध बिक्री करने वाले छह तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 11 ग्राम हेरोइन (कीमत लगभग 4 लाख रुपये), एक देशी पिस्टल (32 बोर) और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

rajeshswari

मुखबिर की गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने लकड़ी मंडी के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की। मौके पर हेरोइन की पुड़ियां बांटते-बेचते सभी आरोपी पकड़े गए। भागने की कोशिश कर रहे तस्करों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवम सिंह उर्फ नीरज, अमित सिंह, निकेश जायसवाल, अमित यादव, अश्विनी पांडेय और शुभम चौरसिया शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी शिवम सिंह के पास से पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, 14 पुड़िया हेरोइन और नकदी बरामद हुई, जबकि बाकी आरोपियों से छोटी-छोटी पुड़ियां, मोबाइल फोन और नगद रुपये मिले। सभी आरोपी लंबे समय से चेतगंज क्षेत्र में नशीले पदार्थों की सप्लाई और बिक्री कर रहे थे।

चेतगंज थानाप्रभारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस गिरोह के बड़े सप्लायर्स और पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है तथा आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।

इसे भी पढ़े   इंडिगो की उड़ानें बंद, बाबतपुर एयरपोर्ट बना शिकायतों का अड्डा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *