एडीजी वाराणसी जोन का सोनभद्र दौरा: नए कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन, सड़क सुरक्षा पर जोर और जवानों से सौहार्दपूर्ण संवाद

एडीजी वाराणसी जोन का सोनभद्र दौरा: नए कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन, सड़क सुरक्षा पर जोर और जवानों से सौहार्दपूर्ण संवाद

सोनभद्र (जनवार्ता)। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने सोमवार को जिले का दौरा किया। रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में उनका सलामी गार्ड द्वारा विधिवत स्वागत किया गया। इस दौरान नवनिर्मित आधुनिक कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन किया गया तथा सड़क सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम के अंत में पुलिस भोज का आयोजन कर जवानों से आत्मीय संवाद किया गया।

rajeshswari

दौरे की शुरुआत में एडीजी मोर्डिया को पुलिस कर्मियों ने सलामी दी। इसके बाद जिलाधिकारी बी.एन. सिंह और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की उपस्थिति में नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का पूजन कर फीता काटा गया। यह हॉल भविष्य में प्रशासनिक बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और गोष्ठियों के लिए उपयोगी साबित होगा।
उद्घाटन के बाद नए हॉल में ही राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ सड़क सुरक्षा पर विस्तृत चर्चा हुई।

एडीजी ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों की सख्ती, हेलमेट-सीट बेल्ट अनिवार्यता, ओवरस्पीडिंग और नशे में ड्राइविंग के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा को जनपद की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन पुलिस भोज से हुआ, जिसमें एडीजी और एसपी ने खुद जवानों को भोजन परोसा। जवानों से परिचय लिया और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न इस आयोजन से पुलिस बल में उत्साह का संचार हुआ।

इसे भी पढ़े   Bhadohi: सीएम बोले- 'पहले भदोही में भय और आतंक था आज अंतरराष्ट्रीय मेला लग रहा है'
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *