डा रविंद्र राय की पत्नी कांति देवी का निधन

डा रविंद्र राय की पत्नी कांति देवी का निधन

वाराणसी(जनवार्ता)।महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्र संघ के पूर्व महामंत्री रविंद्र कुमार राय की धर्मपत्नी कांति देवी का आज ओरियाना अस्पताल रविंद्रपुरी में दोपहर 1.30 निधन हो गया। वह 60 वर्ष की थी। निधन के पश्चात शव को विद्यापीठ स्थित आवास पर लाया गया, जहां भारी संख्या में विद्यापीठ और नगर के संभ्रांत नागरिकों ने पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया।

rajeshswari

अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर संपन्न हुआ। पति डॉ रविंद्र राय ने मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे पति,दो पुत्रों और एक पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रोफेसर अनिल उपाध्याय, डॉ सुमन ओझा ,डॉ आलोक शुक्ला, डा राजेश राय,डा विनोद सिंह,वंश नारायण राय,डा अरविंद राय आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में घने कोहरे का कहर, 8 जनवरी तक आईएमडी का अलर्ट
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *