रोहनिया विधायक ने किया 40 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का किया लोकार्पण

रोहनिया विधायक ने किया 40 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का किया लोकार्पण

वाराणसी (जनवार्ता) । रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के क्रम में गुरुवार को बिशोखर गांव में विधायक डॉ. सुनील पटेल ने खनाव अखरी बाईपास स्थित प्रधान ढाबा से मानव धर्म मंदिर तक लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित 600 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का लोकार्पण किया।

rajeshswari

कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मणों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन के साथ हुआ। विधायक डॉ. सुनील पटेल ने नारियल फोड़कर और शिलापट्ट का अनावरण कर सड़क को जनता को समर्पित किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों से रोहनिया क्षेत्र तेजी से तरक्की कर रहा है। रोहनिया विधानसभा का सर्वांगीण विकास ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।

ग्राम प्रधान पारस यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष वाराणसी परिक्षेत्र डॉ. नरेंद्र पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, प्रधान अमित पटेल, ओम प्रकाश सिंह, बसंत लाल पटेल, डॉ. प्रेम, राजकुमार वर्मा, मुकेश पटेल, सुनील पटेल, श्यामबली पटेल, चंद्रशेखर, सहायक अभियंता संजय गुप्ता, अवर अभियंता संजय तिवारी, ठेकेदार सूर्यकांत तिवारी, अमित तिवारी, योगेश तिवारी एवं प्रियांशु सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   रथयात्रा मेले के अंतिम दिन श्वेत श्रृंगार में विराजे भगवान जगन्नाथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *