सनी देओल की फिल्म चुप का ट्रेलर रिलीज हुआ,23 सितंबर को होगी रिलीज

सनी देओल की फिल्म चुप का ट्रेलर रिलीज हुआ,23 सितंबर को होगी रिलीज

नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सनी एक बार फिर अपने एक्शन और स्टाइल के साथ पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के अलावा दुलकर सलमान, पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी भी नजर आएंगी। ये फिल्म एक ऐसे आर्टिस्ट की कहानी है जो खतरनाक सीरियल किलर बन जाता है। यह सीरियल किलर सिर्फ फिल्म क्रिटिक्स को टारगेट करता है। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि सनी पुलिस वाले के किरदार निभा रहे हैं। जो इस मर्डर केस को सुलझाने के लिए पूरी जान लगा देते हैं। इस फिल्म को आर. बाल्की ने डायरेक्ट किया है। और साथ ही फिल्म का म्यूजिक अमिताभ बच्चन ने कंपोज किया है। फैन्स अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, ‘चुप: रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट’ 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   ₹2866 करोड़ का बजट पारित, वाराणसी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *