ज्वेलरी लूटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल, पिस्टल व लाखों के जेवरात बरामद

ज्वेलरी लूटेरा पुलिस मुठभेड़ में घायल, पिस्टल व लाखों के जेवरात बरामद

सोनभद्र (जनवार्ता)।  शक्तिनगर थाने की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक माह पुरानी सुनार से ज्वेलरी लूट की घटना के एक आरोपी को देर रात मुठभेड़ में गोली लगने से घायल कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से अवैध 32 बोर पिस्टल, दो खोखे कारतूस और लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात मौके से बरामद हुए।

rajeshswari

घटना बीते 15 नवंबर को बस स्टैंड काली मंदिर के पास एक सुनार से ज्वेलरी भरा बैग लूटा गया था। मुखबीर की सूचना पर शुक्रवार रात करीब 1:10 बजे थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे की टीम ने हेलीपैड रोड पर झरना बस्ती के पास घेराबंदी की। आरोपी साजन (20 वर्ष) ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी। उसे सीएचसी अनपरा में भर्ती कराया गया।


पूछताछ में साजन ने खुलासा किया कि लूट की साजिश रोशन के घर पर बनी थी। रोशन और सोनू ने लूट को अंजाम दिया, जबकि रोहित ने सूचना दी। आरोपी ने झारखंड के गढ़वा में 29 नवंबर को हुई एक अन्य लूट में रोशन-सोनू की संलिप्तता भी बताई। फरार रोशन, सोनू और रोहित की तलाश जारी है। मुकदमे में आर्म्स एक्ट सहित नई धाराएं जोड़ी गईं।

इसे भी पढ़े   नगर पंचायत ओबरा में नियमों की अनदेखी का आरोप, हाईकोर्ट के स्टेटस-क्वो आदेश पर उठे सवाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *