रायपुर में साधेंगे राजवीर सिंह निशाना, राष्ट्रीय तीरंदाजी में यूपी का प्रतिनिधित्व

रायपुर में साधेंगे राजवीर सिंह निशाना, राष्ट्रीय तीरंदाजी में यूपी का प्रतिनिधित्व

सोनभद्र (जनवार्ता)! छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 6 से 8 जनवरी 2026 तक आयोजित राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली तीरंदाजों का जमावड़ा लगेगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश से चयनित बाल तीरंदाज राजवीर सिंह भी अपने निशाने की सटीकता का प्रदर्शन करेंगे।

rajeshswari

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुकृत, निवासी राजवीर सिंह का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे स्व. शिवधारी सिंह के प्रपौत्र तथा बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शारीरिक शिक्षक संजय सिंह के सुपुत्र हैं। राजवीर डी.ए.वी. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रावटसगंज में कक्षा 9 के छात्र हैं।
राजवीर ने महज साढ़े छह वर्ष की उम्र से विशिष्ट स्टेडियम, रॉबर्ट्सगंज में कोच की निगरानी में तीरंदाजी का नियमित अभ्यास शुरू किया। अब तक वे तीन राष्ट्रीय और चार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। उनके चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, एशियन तीरंदाजी कोच विश्वास शर्मा, ओलंपियन कोच सुमंगला शर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी समीम अहमद तथा जिला तीरंदाजी संघ सोनभद्र के सचिव बलराम कृष्ण यादव ने बधाई दी।
टीम कोच सुरेश कुमार के नेतृत्व में राजवीर यूपी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन नेताजी सुभाष स्टेडियम, रायपुर में होगा।

इसे भी पढ़े   सोनभद्र में स्कूल विवाद पर बुजुर्ग की पिटाई, आरोपी फरार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *