आराजी लाइन ब्लॉक में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ

आराजी लाइन ब्लॉक में फार्मर रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ

प्रचार वाहन रवाना

वाराणसी (जनवार्ता) । आराजी लाइन विकासखंड में सोमवार को फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरुपमा सिंह की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने प्रचार वाहन को रवाना किया।

rajeshswari

डॉ. महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि यह प्रचार वाहन विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए जागरूक करेगा। इससे किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी निरुपमा सिंह ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा यह जागरूकता अभियान 20 जनवरी तक चलाया जाएगा। अभियान के दौरान किसानों को रजिस्ट्री कराने की प्रक्रिया व इसके लाभों की विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) विनय कुमार मिश्रा, प्राविधिक सहायक अमरजीत तथा राजकुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   अखिल भारतवर्षीय गौड़ महासभा की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *