बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे निशांत कुमार
मंत्री जमा खान और विधायक राहुल कुमार सिंह भी रहे मौजूद
वाराणसी (जनवार्ता)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र एवं जदयू नेता निशांत कुमार रविवार को वाराणसी पहुंचे। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सद्भाव की कामना की। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी से आशीर्वाद भी लिया।

उनके साथ बिहार सरकार के मंत्री मोहम्मद जमा खान, विधायक राहुल कुमार सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे। इससे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
गौरतलब है कि जदयू उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत करने के साथ 2027 के विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। निशांत कुमार ने संकेत दिया है कि पार्टी एनडीए के घटक दल के रूप में चुनाव लड़ने का प्रयास करेगी।

