पुलिस ने आधे घंटे में खोजकर लौटाया सारनाथ में जापानी महिला पर्यटक का खोया पर्स

पुलिस ने आधे घंटे में खोजकर लौटाया सारनाथ में जापानी महिला पर्यटक का खोया पर्स

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ घूमने आई जापानी महिला पर्यटक का खोया पर्स पुलिस ने महज आधे घंटे में खोजकर सुरक्षित वापस कर दिया। पुलिस की इस तत्परता से विदेशी पर्यटक काफी खुश हुई और उसने वाराणसी पुलिस की सराहना की।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, जापानी पर्यटक चान कोमी शनिवार को दिल्ली से वाराणसी पहुंची थीं। रविवार को वह सारनाथ के ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थलों को देखने गई थीं। इसी दौरान उनका पर्स कहीं गुम हो गया। पर्स खोने से परेशान महिला पर्यटक ने स्थानीय थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ सक्रिय हुए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान पर्स पुरातत्व टिकट काउंटर के पास मिला। पुलिस ने करीब आधे घंटे के भीतर पर्स बरामद कर जापानी महिला पर्यटक को सौंप दिया। अपना खोया पर्स वापस पाकर चान कोमी ने पुलिस का आभार जताया और काशी पुलिस की कार्यशैली एवं तत्परता की प्रशंसा की।

इसे भी पढ़े   प्राइवेट फोटो से टूटी शादी, युवती ने एसिड पीकर दी जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *